• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. प्रोफाइल
  3. राजनीति
  4. Dr. Kirit Somaiya's profile
Written By

डॉ. किरीट सोमैया : प्रोफाइल

डॉ. किरीट सोमैया : प्रोफाइल - Dr. Kirit Somaiya's profile
डॉ. किरीट सोमैया मुंबई उत्‍तर-पूर्व के विधायक रहे हैं। वे मुंबई में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष भी रहे। किरीट सोमैया ने मुंबई यूनिवर्सिटी से अर्थशास्‍त्र संबंधी विषय पर पीएचडी भी प्राप्‍त की है।  
 
प्रारंभिक जीवन : मुंबई उत्‍तर-पूर्व के पूर्व विधायक किरीट सोमैया का जन्‍म 12 फरवरी 1954 को हुआ।  
 
पारिवारिक पृष्‍ठभूमि : डॉ. किरीट सोमैया के पिता का नाम जयंतीलाल, माता का नाम गुणवंती, पत्‍नी का नाम मेधा और उनका एक पुत्र है, जिसका नाम हर्ष सोमैया है।  
 
राजनीतिक जीवन : डॉ. किरीट सोमैया ने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1995 में की। 1995 से 1999 तक वे मुंबई में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष रहे। 1999 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के रूप में मुंबई उत्तर पूर्व से चुनाव लड़ा और विजयी रहे। 
 
डॉ. किरीट सोमैया ने सीए के विद्यार्थियों को अध्‍यापन भी कराया है। उन्‍होंने 1979 में सीए की परीक्षा उत्‍तीर्ण की थी और 2005 में उन्‍होंने मुंबई यूनिवर्सिटी से अर्थशास्‍त्र संबंधी विषय पर पीएचडी भी प्राप्‍त की है।
ये भी पढ़ें
भारी बर्फबारी के बाद हिमस्खलन से 100 से अधिक लोगों की मौत