1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. फोटो फीचर
  4. farmers protest on Delhi border

Farmers protest: पानी की तेज बौछार, आंसू गैस का धुआं... फिर भी डटे हैं प्रदर्शनकारी किसान...(देखें फोटो)

farmers protest
केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के कृषि बिल के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान अपनी मांगों को लेकर डटे हुए हैं। वे किसी भी सूरत में पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। पानी की तेज बौछार और आंसू गैस के गोलों से उठता धुआं भी प्रदर्शनकारी किसानों का मनोबल नहीं तोड़ पाया। कई अन्य संगठनों ने भी किसानों की मांगों का समर्थन किया है। 
प्रदर्शनकारी किसानों को कुछ इस तरह पानी की बौछार कर रोकने की कोशिश की गई।
सिंघु बॉर्डर पर केन्द्र सरकार के कृषि बिल के खिलाप हाथों में पोस्टर लिए प्रदर्शनकारी किसान। दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर प्रदर्शन के लिए जुटे किसान।  कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने पानीपत में प्रदर्शन कर रहे किसानों से जाकर मुलाकात की।  दिल्ली के जंतर-मंतर पर संयुक्त किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।  वामपंथी दलों के कार्यकर्ताओं ने भी राजधानी में दिल्ली किसान बिल के खिलाफ प्रदर्शन किया।