• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Delhi's stadiums will not be a temporary jail- Satyendra Jain
Written By
Last Updated : शनिवार, 5 दिसंबर 2020 (19:15 IST)

केजरीवाल के मंत्री ने कहा- किसानों की मांगें जायज हैं, स्टेडियम को नहीं बनने देंगे जेल...

Farmers protest
नई दिल्ली। दिल्ली के गृहमंत्री सत्येन्द्र जैन ने शुक्रवार को कहा कि किसानों की मांगें जायज हैं, उन्हें तत्काल स्वीकार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली की स्टेडियम को जेल नहीं बनने देंगे। 
 
दिल्ली के गृहमंत्री जैन की ओर से जारी पत्र में स्पष्ट कहा गया है कि किसानों की मांगें जायज हैं। केन्द्र सरकार को किसानों की मांगें तुरंत माननी चाहिए। किसानों को जेल में डालना इसका समाधान नहीं है। 
उन्होंने आगे कहा कि किसानों का आंदोलन बिलकुल अहिंसक है। अहिंसक तरीके से आंदोलन करना हर भारतीय का संवैधानिक अधिकार है। उसके लिए उन्हें जेल में नहीं डाला जा सकता। इसलिए स्टेडियम को जेल बनाने की दिल्ली पुलिस की अर्जी को दिल्ली सरकार नामंजूर करती है। 
उल्लेखनीय है कि दिल्ली पुलिस ने किसानों के दिल्ली कूच और प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली सरकार से 9 स्टेडियम को अस्थायी जेल बनाने की अनुमति मांगी है।