सम्बंधित जानकारी
- पुष्य नक्षत्र का बना संयोग, माघ पूर्णिमा का बढ़ा महत्व, पढ़ें माघ पूर्णिमा पूजा विधि
- माघ पूर्णिमा विशेष : क्या दान करें इस दिन...
- 19 फरवरी को है माघ पूर्णिमा, पुष्य नक्षत्र का खास संयोग, पूरा होगा कल्पवास, कलयुग की हुई थी शुरुआत
- अनाज के यह चार उपाय आपको अचरज में डाल देंगे...
- धन के देवता कुबेर से अपने मन की बात बोलकर तो देखिए...पढ़ें ईमानदारी से धन कमाने का अचूक उपाय
माघ पूर्णिमा 2019 पूजन के शुभ मुहूर्त और व्रत कथा यहां पढ़ें
हिन्दू पंचांग में माघ पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है। माघ पूर्णिमा पर गंगा स्नान और दान करने से व्यक्ति के सारे पाप मिट जाते हैं। इस बार माघ पूर्णिमा 19 फरवरी को है।
जानें कब से शुरु होगी पूर्णिमा
पूर्णिमा आरंभ: 19 फरवरी 2019, मंगलवार 01:11 बजे से
पूर्णिमा समाप्त: 19 फरवरी 2019, मंगलवार 21:23 बजे
शुभ मुहूर्त 1: 20 बजे से रात 9 बजकर 10 मिनट तक है
माघ पूर्णिमा व्रत कथा
पौराणिक कथा के मुताबिक नर्मदा नदी के तट पर शुभव्रत नामक विद्वान ब्राह्मण रहते थे, लेकिन वे काफी लालची थे। इनका लक्ष्य किसी भी तरह धन कमाना था और ऐसा करते-करते ये समय से पूर्व ही वृद्ध दिखने लगे और कई बीमारियों की चपेट में आ गए। इस बीच उन्हें अंर्तज्ञान हुआ कि उन्होंने पूरा जीवन तो धन कमाने में बीता दिया, अब जीवन का उद्धार कैसे होगा।
इसी क्रम में उन्हें माघ माह में स्नान का महत्व बताने वाला एक श्लोक याद आया। इसके बाद स्नान का संकल्प लेकर ब्राह्मण नर्मदा नदी में स्थान करने लगे। करीब 9 दिनों तक स्नान के बाद उऩकी तबियत ज्यादा खराब हो गई और मृत्यु का समय आ गया।
वे सोच रहे थे कि जीवन में कोई सत्कार्य न करने के कारण उन्हें नरक का दुख भोगना होगा, लेकिन वास्तव में मात्र 9 दिनों तक माघ मास में स्नान के कारण उन्हें मोक्ष की प्राप्ति हुई।
