स्लमडॉग मिलेनियर पसंद की जा रही है
|
न केवल अमेरिकी दर्शकों को ‘स्लमडॉग मिलेनियर’ भा रही है बल्कि फेस्टिवल सर्किट में भी फिल्म को सराहा जा रहा है। हाल ही में यह फिल्म यूएस में प्रदर्शित हुई है और बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का प्रदर्शन अच्छा माना जा रहा है।
यूएस में मिली सफलता से उत्साहित इस फिल्म के निर्माता अब इस फिल्म को यूके में प्रदर्शित करने वाले हैं। इस फिल्म ने तीन ब्रिटिश इंडिपेनडेंट फिल्म अवॉर्डस जीते हैं। श्रेष्ठ फिल्म, श्रेष्ठ निर्देशक के साथ-साथ फिल्म में अभिनय करने वाले देव पटेल को श्रेष्ठ उभरते हुए कलाकार का पुरस्कार मिला है।
जिस तरह से फिल्म की लगातार लोकप्रियता बढ़ती जा रही है उसको देख यह माना जा रहा है कि इसे ऑस्कर के लिए भी नामांकित किया जा सकता है। इस फिल्म में देव पटेल, फरीदा पिंटो, अनिल कपूर और इरफान खान ने मुख्य भूमिका निभाई है। भारत में यह फिल्म जनवरी 2009 में प्रदर्शित होगी।

