सबसे लोकप्रिय कैटरीना!
|
अघोषित रूप से माना जा रहा है कि कैटरीना विदेश में सबसे लोकप्रिय भारतीय नायिका हैं। कैटरीना ने अभी तक किसी भी फिल्म में महान अभिनय नहीं किया है, लेकिन वे एक स्टार बन चुकी हैं।
विदेश में बसे लोगों के बीच कैटरीना की लोकप्रियता का राज यह है कि उन्हें कैटरीना अपने जैसी लगती हैं। कैटरीना का चूँकि ज्यादातर समय भारत के बाहर ही बीता है, इसलिए उनकी बॉडी लैंग्वेज और उच्चारण के लहजे से वे एक एनआरआई लगती हैं।
| |
उनकी इस लोकप्रियता को देखते हुए सारे बड़े निर्माता कैटरीना को साइन करना चाहते हैं क्योंकि आजकल निर्माता एनआरआई दर्शकों की पसंद का खयाल रखकर फिल्म बनाते हैं।
