1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. एनआरआई
  4. »
  5. एनआरआई सिनेमा

रितिक लंदन के संग्रहालय में

रितिक रोशन
ND

अपने जीवन के 37 बसंत देख चुके रितिक रोशन आज ऐसे पाँचवें बॉलीवुड स्टार हो गए जिनकी मोम की प्रतिमा का लंदन के विश्व प्रसिद्ध मैडम तुसाद संग्रहालय में अनावरण किया गया। अब तक मैडम तुसाद संग्रहालय में जिन अन्य बॉलीवुड हस्तियों की मोम की प्रतिमा है उनमें हिंदी फिल्मों के महानायक अमिताभ बच्चन, बादशाह शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय बच्चन और ‘दंबग’ सलमान खान हैं।

रितिक ने प्रतिमा का अनावरण करते हुए कहा कि ‘जब मैंने अपनी मोम की प्रतिमा को देखा तो स्तब्ध रह गया। मैं इस बात से बेहद रोमांचित हूँ कि मेरा पूरा परिवार इस शानदार मौके पर मेरे साथ मौजूद है। मोम की प्रतिमा से आगे यह भावनाओं और गौरव से जुड़ा मामला है, जिसे यहाँ पर उपस्थित मेरा पूरा परिवार देख रहा है।'

अनावरण के अवसर पर माँ पिंकी, पिता राकेश रोशन, नाना जे. ओमप्रकाश, पत्नी सुजेन और उनके दोनों बेटे मौजूद थे। रितिक ने इस सम्मान को अपने परिवार को समर्पित किया।