रहमान फिर ऑस्कर की दौड़ में
ND
दिग्गज संगीतकार एआर रहमान गोल्डन ग्लोब के बाद एक बार फिर से ऑस्कर पुरस्कारों की दौड़ में शामिल हो गए हैं। इससे पहले वर्ष 2009 में उन्होंने ‘स्लमडॉग मिलेनियर’ के लिए ऑस्कर जीता था।
इस बार भी उन्हें फिल्मकार डैनी बॉयल की फिल्म ‘127 आवर्स’ के उनके गीत ‘इफ आई राइज’ के लिए ऑस्कर की दौड़ में शामिल किया गया है। उनके इस गीत की धुन के साथ कुल 41 धुनें होंगी, जिनके बारे में ‘एकेडमी पिक्चर्स आर्ट्स एंड साइंसेज’ के निर्णायक ऑस्कर के लिए विचार करेंगे।
एकेडमी की वेबसाइट के मुताबिक छह जनवरी को अंतिम नामांकनों का पता चलेगा। रहमान के फिर से दोहरी खुशी का एक मौका हो सकता है। पिछले दिनों इसी गीत को गोल्डन ग्लोब का नामांकन मिला।
गौरतलब है कि ‘127 आवर्स’ में रहमान के संगीत को काफी सराहा गया है। इस फिल्म में जेम्स फ्रांको मुख्य भूमिका में हैं। (भाषा)

