1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. एनआरआई
  4. »
  5. एनआरआई सिनेमा

ब्रिटेन में ‘पीपली लाइव’ 24 सितंबर से

अनुषा रिजवी
ND

भारत में प्रदर्शन के बाद दर्शकों की वाहवाही लूट रही और बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ रही, अनुषा रिजवी निर्देशित और आमिर खान द्वारा निर्मित फिल्म ‘पीपली लाइव’ 24 सितंबर को ब्रिटेन में रिलीज होने वाली है।

आमिर खान के नजदीकी सूत्रों ने कहा कि फिल्म के प्रमोशन के लिए आमिर खुद ब्रिटेन जाने का मन बना रहे हैं। उन्होंने ब्रिटेन में रहने वाले अपने सभी चाहने वालों से अपील की है कि वो इस फिल्म को तभी देखें जब यह अधिकारिक रूप से वहां पर रिलीज हो जाए, पायरेटेड सीडी पर दर्शक इस फिल्म को न देखें।

अपने प्रदर्शन के पहले हफ्ते में ही पीपली ने 24 करोड़ रूपए की कमाई कर ली है। इसमें से लगभग तीन करोड़ रूपए इसने विदेशों में अपने 109 प्रिंट के बदौलत कमाए हैं। अमेरिका, मध्य पूर्व, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान, सिंगापुर आदि देशों में इस फिल्म को पहले ही रिलीज किया जा चुका है। (भाषा)
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें