बॉलीवुड में छाएँगे परदेसी
ND
बॉलीवुड में बनने वाली फिल्मों का स्तर धीरे-धीरे सुधर रहा है। सुधार की गति इतनी तेज है कि बॉलीवुड के कलाकारों की पूछ-परख हॉलीवुड में बढ़ रही है और हॉलीवुड के कलाकारों को अब बॉलीवुड की फिल्मों में काम करने में कोई दिक्कत नहीं होती! यही कारण है कि पिछले कुछ सालों में कई हॉलीवुड कलाकार भारत की फिल्मों में अदाकारी करते नजर आ रहे हैं। यहाँ तक कि वे नाच-गाने से भी परहेज नहीं कर रहे!
दुनिया में सबसे ज्यादा फिल्में बनाने वाले देशों में भारत का नाम शामिल है। यहाँ हर साल करीब एक हजार फिल्में बनती हैं जिनमें सबसे ज्यादा संख्या हिन्दी फिल्मों की होती है। इन फिल्मों में काम तो बॉलीवुड के ही कलाकार करते रहे हैं, पर अब कई ऐसी फिल्में आ रही हैं जिनमें कई महत्वपूर्ण किरदार हॉलीवुड के कलाकार करते हैं।
राकेश रोशन की फिल्म 'काइट्स' में बारबरा मोरी ने बतौर हीरोइन काम किया और साजिद नाडियाडवाला की 'कम्बख्त इश्क' में डेनिस रिचर्ड्स, स्टेलॉन और रूथ जैसे नामी एक्टर थे। एंथनी डिसूजा की 'ब्लू' में अक्षय कुमार के साथ में काइली मिनॉग नजर आई थीं। लीना यादव की 'तीन पत्ती' अमिताभ के साथ अभिनेता बेन किंग्सले ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
OD
हॉलीवुड कलाकार निकोलस केज के बारे में जानकारी मिली है कि वे विधु विनोद चोपड़ा की अँगरेजी फिल्म 'ब्रोकन हॉर्सेज' में काम करने के लिए राजी हो गए हैं। इसी तरह अभिनेत्री ड्रयू बैरीमोर 'द लाइफ स्टाइल' में दिखाई देगी। फिल्म में बैरीमोर एक विदेशी महिला का किरदार अदा करेंगी।

