1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. एनआरआई
  4. »
  5. एनआरआई सिनेमा

बर्लिन में होगी ‘डॉन 2’ की शूटिंग

डॉन
IFM
कई लोकेशन्स देखने के बाद निर्देशक फरहान खान ने अपनी आगामी फिल्म ‘डॉन 2’ के लिए बर्लिन को चुन लिया है। इस फिल्म की अधिकांश शूटिंग यही पर होगी। शाहरुख खान को लेकर ‘डॉन’ बनाने वाले फरहान अब इस फिल्म का ‘डॉन 2’ नाम से सीक्वल बना रहे हैं।

इस फिल्म की शूटिंग अक्टोबर से शुरू होगी। कुछ हिस्से को मलेशिया में भी शूट किया जाएगा क्योंकि पहला भाग मलेशिया में समाप्त होता है। फिल्म में एक बार फिर शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा और अर्जुन रामपाल नजर आएँगे।

शाहरुख खान वाली ‘डॉन’ अमिताभ बच्चन अभिनीत ‘डॉन’ का रीमेक थी, लेकिन ‘डॉन 2’ अब मौलिक फिल्म होगी। फरहान अपनी इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित है। उन्होंने कहा था कि स्क्रिप्ट पसंद आने पर ही वे ‘डॉन’ का सीक्वल बनाएँगे।

शाहरुख खान इस समय ‘रॉ 1’ में और फरहान अपनी बहन जोया अख्तर की बहन की शूटिंग में व्यस्त हैं। दोनों अक्टोबर में फ्री होंगे और उसके बाद ‘डॉन 2’ की शूटिंग आरंभ करेंगे।
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
एंटरटेनमेंट एडिटर एवं फिल्म समीक्षक | वेबदुनिया (Webdunia)   परिचय समय ताम्रकर हिंदी सिनेमा की गहरी समझ रखने वाले एक अनुभवी संपादक और फिल्म समीक्षक हैं। पिछले 19 वर्षों से 'वेबदुनिया' की संपादकीय टीम के अभिन्न अंग के रूप में, उन्होंने सिने पत्रकारिता में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। वे वर्तमान में.... और पढ़ें