धूम-3 चीन में 25 जुलाई से मचाएगी धूम
भारत और विश्व के कई देशों में धूम मचाने के बाद धूम-3 अब 25 जुलाई से चीन के सिनेमाघरों में भी दिखाई जाएगी। सप्ताह भर पहले तुर्की में बॉक्स आफिस पर तहलका मचाने वाली यह फिल्म इस देश की शीर्ष 10 फिल्मों में शामिल होने वाली पहली भारतीय फिल्म है।
यशराज फिल्म के एक प्रवक्ता ने कहा कि यह फिल्म चीन के 400 शहरों के कम से कम 2000 सिनेमा घरों में दिखाई जाएगी।
इस फिल्म ने दिसंबर 2013 में अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन के पहले सप्ताह में एक करोड़ 17 लाख अमेरिकी डॉलर की कमाई की थी। यह पहली बॉलीवुड फिल्म है जिसने पहले सप्ताह में ही इतनी कमाई की है।(वार्ता)