दीपा की फिल्म नहीं कर पाएँगे अमिताभ
|
मीरा नायर ने अमिताभ को लेकर ‘शांताराम’ फिल्म बनाने की घोषणा की थी। यह फिल्म कुछ कारणों से आगे नहीं बढ़ सकी और मीरा ने इस प्रोजेक्ट को बंद कर दिया।
हाल ही में दीपा मेहता ने अमिताभ को लेकर फिल्म बनाने की पहल की। इसमें लगने वाला धन कनाडा से आ रहा है। अमिताभ इस फिल्म को लेकर उत्साहित थे, लेकिन उन्हें उस समय निराशा हुई जब दीपा ने उन्हें सूचना दी कि यह फिल्म उनके साथ नहीं बनाई जा सकेगी। दीपा यह फिल्म बनाएगी, लेकिन इसमें अमिताभ नहीं होंगे।
दरअसल इस फिल्म में कनाडा सरकार का भी पैसा लग रहा है। वे चाहते हैं कि जो भी इस फिल्म में काम करे, उसे कनाडा की नागरिकता हासिल होना चाहिए। चूँकि अमिताभ कनाडा के नागरिक नहीं है, इसलिए दीपा को फिल्म से अमिताभ को अलग करना पड़ा।
पहले मीरा और अब दीपा की फिल्म में काम न करने का अमिताभ को बेहद अफसोस है। अमिताभ को उम्मीद है कि भविष्य में उन्हें इन दोनों प्रसिद्ध महिला निर्देशकों के साथ काम करने का अवसर मिलेगा।

