द प्रेसीडेंट इज़ कमिंग
|
रोहन अपनी फिल्म से बेहद खुश हैं। कम बजट की यह फिल्म लोगों को आकर्षित करने में सफल रहेगी, ऐसा उनका विश्वास है। वैसे भी आजकल कम बजट और अच्छे विषय फिल्म को सराहना और सफलता दोनों मिल रही है।
इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई है कोंकणा सेन शर्मा, शेरनाज़ पटेल, आनंद तिवारी और शिवानी ने। कोंकणा ने इस फिल्म में लेखक और सामाजिक कार्यकर्ता की भूमिका निभाई है।

