1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. एनआरआई
  4. »
  5. एनआरआई सिनेमा

जब बारबरा ने बघारा हिन्दी ज्ञान

बारबरा मोरी
ND
जब भी कोई विदेशी अभिनेत्री बॉलीवुड की किसी फिल्म में काम करती है तो उसकी एक प्राथमिकता हिन्दी सीखना भी होता है। राजकपूर की फिल्म मेरा नाम जोकर से लगाकर राकेश रोशन की 'काइट्स' तक की यही कहानी है। लेकिन, हिन्दी इतनी आसान नहीं कि हर कोई सीखकर, समझकर फर्राटे से बोल सके। हिन्दी के अधूरे ज्ञान के कारण पिछले दिनों 'काइट्स' की अभिनेत्री बारबरा मोरी भी एक परेशानी में पड़ गईं।

वे फिल्म 'काइट्स' के प्रमोशन के दौरान कुछ टीवी पत्रकारों को इंटरव्यू दे रही थीं। इस बीच एक हिन्दी चैनल के पत्रकार ने बारबरा से पूछा कि उन्होंने अपने साथी कलाकारों से कितनी हिन्दी सीखी? सवाल सुनना था कि बारबरा ने अपना हिन्दी ज्ञान बघारने के लिए हिन्दी बोलना ही शुरू कर दिया।

टीवी चैनलों के चालू कैमरों के सामने बारबरा ने उन सारे शब्दों का उच्चारण शुरू कर दिया जिनमें से कई शब्द कैमरे के सामने बोले जा सकने वाले नहीं थे। बारबरा समझ नहीं पा रही थीं कि शब्द सुनकर याद रखना और उनका मतलब समझना अलग-अलग बातें हैं। बारबरा के मैनेजर ने उन्हें समझाने की कोशिश भी की, लेकिन बताते हैं कि बारबरा ने सारे शब्द बखान दिए।