कैंडिस बाउचर हिंदी फिल्म में
ND
मशहूर पोर्न पत्रिका प्लेबॉय की कवर गर्ल कैंडिस बाउचर शीघ्र ही अब हिंदी फिल्मों में नजर आने वाली हैं। 'अजान' नामक इस फिल्म का निर्देशन प्रशांत चड्ढा कर रहे हैं।
प्रशांत ने बताया कि फिल्म की कहानी विदेश में घटती है इसलिए हमें एक विदेशी चेहरे की तलाश थी। जब हमें कैंडिस के बारे में पता चला और पिछले वर्ष प्लेबॉय मैगजीन के कवर पर हमने उसका फोटो देखा तो हमें लगा कि यही हमारी नायिका हैं।
ज्ञात हो कि कैंडिस दक्षिण अफ्रीका की प्रख्यात मॉडल हैं और कई विज्ञापनों में नजर आई हैं और कई पत्रिकाओं के कवर भी छपी है। कैंडिस फिल्म में एक सैंड आर्टिस्ट का किरदार निभा रही हैं जो एक अंडर कवर एजेंट है और देश को दुश्मनों से बचाने का काम करती हैं। इस फिल्म में गुटखा उत्पादक के बेटे सचिन जोशी भी आ रहे हैं।

