1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. एनआरआई
  4. »
  5. एनआरआई सिनेमा
  6. ऑस्कर समारोह में अभि-ऐश शामिल

ऑस्कर समारोह में अभि-ऐश शामिल

अभिषेक बच्चन
ND

लॉस एंजिल्स में संपन्न हुए 83वें ऑस्कर पुरस्कार समारोह में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन अतिथि के रूप में शामिल हुए। लाल रंग के कारपेट पर चलते हुए बच्चन दंपति अलग ही अंदाज में दिखाई दिए। वहीं भारतीय संगीतकार एआर रहमान ऑस्कर पुरस्कार में 'सर्वश्रेष्ठ गीत' की श्रेणी बाहर हो गए।

उनके अलावा एक अन्य अप्रवासी भारतीय एडिटर तारिक अनवर भी फिल्म 'द किंग्स स्पीच' में बेस्ट फिल्म एडिटिंग ट्रॉफी से चूक गए। यह ट्रॉफी एंगुस वाल और क्रिक बाक्टर के नाम रही, जिसे उन्हें 'द सोशल नेटवर्क' के लिए दिया गया।


इस बार ब्रिटिश ड्रामा 'द किंग्स स्पीच' ने बाजी मारते हुए चार ऑस्कर अपने नाम कर लिए। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता कॉलिन फर्थ और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री नताली पोर्टमैन चुनी गईं। भारतीय मूल के गौतम कृष्णमूर्ति को साइंटिफिक और तकनीकी श्रेणी के अंतर्गत क्यू प्रबंधन और विकास के लिए पुरस्कार दिया गया है।