एशियाई फिल्मी महोत्सव 18 से
ND
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 18 से 22 अगस्त तक अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त एशियाई फिल्मों का महोत्सव 'इमेजिंग एशिया' आयोजित होगा, जिसमें 30 से अधिक पुरस्कृत फिल्में प्रदर्शित की जाएँगी।
इस महोत्सव का आयोजन 'नेटवर्क फॉर प्रमोशन ऑफ एशियन सिनेमा' नेटवर्क नेटपैक ने किया है। नेटपैक प्रवक्ता के अनुसार फिल्मों के आयोजन के साथ-साथ 19 अगस्त से नेटपैक फिल्म संगोष्ठियों का कार्यक्रम भी करेगा, जिसमें एशिया के जाने-माने फिल्मकार हिस्सा लेंगे।

