इरफान खान ब्रिटेन में सम्मानित
|
हॉलीवुड में इरफान एक जाना-पहचाना नाम है। द वॉरियर, द नेमसेक, ए माइटी हॉर्ट जैसी अंतरराष्ट्रीय फिल्मों में इरफान अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके हैं। इरफान को भारतीय सिनेमा में उत्कृष्ट योगदान के लिए ब्रिटिश हाउस ऑफ कामंस द्वारा सम्मानित किया गया। खालिद महमूद के हाथों इरफान ने यह सम्मान हासिल किया।
‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ को ब्रिटिश एकेडेमी फिल्म अवॉर्ड (बाफ्टा) ने भी सात पुरस्कार दिए। खुशी जाहिर करते हुए इरफान कहते हैं ‘इस पुरस्कार को हासिल कर मैं गर्व महसूस कर रहा हूँ और अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ जैसी फिल्म का हिस्सा बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।‘
इस वर्ष इरफान की कल किसने देखा, पान सिंह तोमर, राइट या राँग, न्यूयॉर्क, एसिड फैक्ट्री और हिस्स जैसी फिल्में प्रदर्शित होने वाली हैं।

