Dhanteras
Mon, 9 Nov 2026

Notifications

  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. एनआरआई
  3. एनआरआई सिनेमा
  4. Pragya in Cannes festival

इंदौर की प्रज्ञा ने कान फेस्टिवल में बढ़ाया भारत का मान

प्रज्ञा मिश्रा
कान(फ्रांस) : प्रतिभाशाली लेखिका-पत्रकार सुश्री प्रज्ञा मिश्रा ने भारत का गौरव कान फिल्म फेस्टिवल में बढ़ाया है। इस बार उनके खाते में बड़ी चमकदार उपलब्धि जुड़ी है। डेनमार्क की जानीमानी पत्रिका 'इको' की अंतरराष्ट्रीय समीक्षक समिति में मूल रूप से इंदौर शहर की प्रज्ञा मिश्रा का नाम शामिल किया गया है। 
समिति में एरियन अलॉर्ड (पॉजिटिव,फ्रांस), क्लाउस क्रिसटेंशन( इको, डेनमार्क) जेटिल लिजमोन( रशप्रिंट, नार्वे) ली मार्शल(स्क्रीन, इंग्लैंड) कैटालिन ओलास (एडवरूल,रोमानिया), डेमोन वाइस (एंपायर, इंग्लैंड) स्टेंफनी झेंचारेक (टाइम,अमेरिका) के नाम के साथ भारत की प्रज्ञा मिश्रा का नाम शामिल है। 
 
डेनमार्क की पत्रिका 'इको' ने कान फेस्टिवल के लिए यह जूरी तय की थी। इन सभी जूरी सदस्यों को 21 फिल्में देखकर रेटिंग देनी थी और रेटिंग की वजह भी बतानी थी। ज्ञातव्य है कि प्रज्ञा मिश्रा पिछले 6 वर्षों से कान में अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराती रही हैं।  वेबदुनिया में उनके आलेख व रिपोर्ट प्रकाशित होते रहे हैं। 
ये भी पढ़ें
फ्री सेक्स की गाली सिर्फ महिलाओं को क्यों ?