1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. एनआरआई
  4. »
  5. एनआरआई गतिविधि

भारतीय डॉक्टर को सजा

स्वास्थ्य रक्षण धोखाधड़ी
ND

अपनी पत्नी के साथ मिलकर स्वास्थ्य रक्षण धोखाधड़ी करने के मामले में अमेरिका की एक अदालत ने भारतीय अमेरिकी डॉक्टर को 15 साल की जेल की सजा सुनाई है।

अमेरिका के एटॉर्नी जनरल जोस एजेंल मोरेनो ने बुधवार को बताया कि 56 वर्षीय अरुण शर्मा ने अपनी पत्नी किरण शर्मा के साथ टेक्सॉस में 10 वर्ष से अधिक अवधि तक स्वास्थ्यरक्षण धोखाधड़ी की। शर्मा को अमेरिकी मार्शल सेवा के हवाले कर दिया गया है। अदालत ने धोखाधड़ी से कमाई गई 4 करोड़ 30 लाख डॉलर की राशि भी जब्त करने का आदेश भी दिया है।