ब्रिटेन में घटी शादियाँ
|
नकदी संकट और तलाक की लागत बढ़ने के चलते अब ब्रिटेन में शादियों का आँकड़ा घटता जा रहा है। बैरिस्टर जोएना ग्रैंडफील्ड ने कहा कि ब्रिटेन में शादियों की संख्या घट रही है। वर्तमान आर्थिक परिदृश्य के चलते लोग शादी करने से कतरा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि उनके सामने कई ऐसे मामले आए हैं, जहाँ दंपति अपने तलाक के राजीनामे के तहत वित्तीय शर्तों में बदलाव चाहते हैं। इसकी वजह आर्थिक मंदी ही है। इंग्लैंड और वेल्स में जब से शादियों का रिकॉर्ड रखना शुरू किया गया है, तब से अब शादियों का आँकड़ा सबसे निचले स्तर पर है।

