1. लाइफ स्‍टाइल
  2. एनआरआई
  3. एनआरआई गतिविधि

दो भारतीयों की डूबने से मौत

ऑस्ट्रेलिया
ND

ऑस्ट्रेलिया में अपनी पत्नियों को बचाने के दौरान दो भारतीयों की डूबने से मौत हो गई। स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार यह घटना गत दिवस पर्थ के पास पेंगुइन द्वीप में हुई। मृतकों की पहचान पवन घनसाला और प्रवीण श्रीकांत के रूप में हुई है। दोनों पिकनिक मनाने वहाँ गए थे।

दोनों पत्नियों को बचाने के क्रम में पानी में बह गए। बाद में उन्हें होश में लाने का प्रयास किया लेकिन यह सफल नहीं हो गया और उनकी मौत हो गई। पवन हाल ही में ऑस्ट्रेलिया आया था और उसके सात और नौ साल के दो बेटे हैं। बच्चों को पिता की मौत के बारे में नहीं बताया गया है। दोनों महिलाएँ और उनके दो अन्य साथियों को बचा लिया गया है तथा उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया है। (भाषा)
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें