- लाइफ स्टाइल
» - व्यंजन
» - माँसाहारी व्यंजन
- प्रौंस विद बासमती राइस
प्रौंस विद बासमती राइस
सामग्री : 500
ग्राम प्रौंस (झींगा), 500 ग्राम उबले बासमती राइस, 4-5 हरी मिर्च कटी हुई, जीरा, 2 कटे प्याज, नमक, हल्दी पावडर, 1/2 प्याला काजू के टुकड़े, 2 नींबू, बारीक हरी धनिया, पर्याप्त तेल।विधि : एक बड़ी कड़ाही में 100 ग्राम तेल गर्म करके उसमें जीरा, नमक, हरी मिर्च, प्याज और काजू के टुकड़े डालकर अच्छी तरह मिलाएँ, उसमें हल्दी व उबला हुआ चावल डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।दूसरे बर्तन में थोड़ा-सा तेल लेकर प्रौंस को गुलाबी होने तक भूनें। प्रौंस को सामग्री के ऊपरी हिस्से में डालकर चावल मिलाएँ और नींबू-हरा धनिया से सजाकर परोसें।