1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. व्यंजन
  4. »
  5. माँसाहारी व्यंजन

कश्मीरी कोरमा

कश्मीरी कोरमा
ND

सामग्री :
250 ग्राम मटन, 10 ग्राम कश्मीरी मिर्च, 250 मिलीलीटर पानी, 20 मिलीलीटर तेल, 2 टुकड़े दालचीनी, 2 हरी इलायची, 3 लौंग, एक चम्मच लहसुन पेस्ट, एक चम्मच अदरक, एक चम्मच हल्दी, आधा चम्मच शाही जीरा, 3 डंठल सहित तली हुई कश्मीरी मिर्च, नमक स्वादानुसार।

विधि :
मटन को धोकर एक तरफ रख दें। मिर्च को पानी में घोलकर एक तरफ रखें।

एक बर्तन में तेल गर्म करें तथा मटन को भूनें। पाँच मिनट के बाद इसमें मिर्च का पानी, दालचीनी, इलायची, लौंग, लहसुन का पेस्ट, सूखे अदरक का तथा हल्दी डालें। नमक डालने के बाद 20 मिनट के लिए ढँककर दम लगाकर रखें।

जब मटन नर्म हो जाए तब शाही जीरा डालकर 3 से 5 मिनट तक पकाएँ। तली हुई कश्मीरी मिर्च के साथ सजाकर गर्मागर्म परोसें। यह रोटी या सादे चावल के साथ बेहद स्वादिष्ट लगता है।