सम्बंधित जानकारी
- कब्ज और पेट के हाजमे के लिए लाभकारी है अमरूद का सूप
- समर वेकेशन में ऐसे तैयार करें स्वादिष्ट मैंगो रोल, पढ़ें 9 सरल स्टेप्स...
- आपने पहले कभी ट्राय की है अनार की लस्सी? अगर नहीं तो आज ही ट्राय करें...
- गर्मी के दिनों में ठंडक के साथ-साथ हेल्दी बनाए रखेगी लाजवाब बनाना लस्सी, बस पढ़ें ये 5 टिप्स...
- गर्मी में पीएं कोकोनट मॉकटेल, देगा शरीर को ताजगी, बने रहेंगे हमेशा हेल्दी, पढ़ें एकदम सरल विधि
बहुत ही लाजवाब स्वाद की हैदराबादी चिकन बिरयानी बनाने की आसान विधि, पढ़ें 8 सरल टिप्स। Hyderabadi biryani recipe
सामग्री :
1 किलो बासमती चावल, 1 किलो चिकन, 500 ग्राम कटा प्याज, 500 ग्राम कटे टमाटर, 1 कप दही, 10-15 हरी मिर्च लंबी कटी हुई, 5-5 ग्राम दालचीनी, इलायची व लौंग, 1 बड़ा चम्मच लहसुन-अदरक का पेस्ट, 2 लीटर पानी, 250 ग्राम रिफाइंड तेल, नमक आवश्यकतानुसार।
विधि :
* लाजवाब स्वाद वाली हैदराबादी चिकन बिरयानी बनाने के लिए सबसे पहले चावल को साफ करके आधे घंटे के लिए पानी में भिगो दें।
* चिकन को बड़े-बड़े टुकड़ों में काट लें।
* अब चिकन के टुकड़ों में एक कप दही और आधा चम्मच नमक मिलाकर थोड़ी देर के लिए रख दें।
* आवश्यक मात्रा में तेल गर्म करके प्याज भूनें।
* अब हरी मिर्च, इलायची, दालचीनी, लौंग मिलाएं तथा भून लें।
* प्याज सुनहरे हो जाने के पश्चात लहसुन-अदरक का पेस्ट और टमाटर डालकर सभी को भूनें।
* अब चिकन डालकर पकाएं।
* चिकन पकने के बाद चावल डालकर आवश्यकतानुसार पानी डालें और अच्छी तरह मिलाकर पकने दें।
* अब गरमा-गरम हैदराबादी चिकन बिरयानी सर्व करें।
अगला लेख
