सम्बंधित जानकारी
- शारदीय नवरात्रि 2024 : शारदीय नवरात्रि के खास नियम का करें पालन तभी मिलेगा व्रत का फल
- Shardiya navratri 2024 date: शारदीय नवरात्रि घटस्थापना मुहूर्त, विधि और मंत्र
- Aaj Ka Rashifal: शारदीय नवरात्रि में किन राशियों पर होगी मां दुर्गा की कृपा, पढ़ें 03 अक्टूबर का राशिफल
- Shardiya navratri 2024 date: शारदीय नवरात्रि की प्रथम देवी शैलपुत्री की पूजा विधि, मंत्र, आरती, कथा और शुभ मुहूर्त
- Shardiya navratri 2024 date: इस बार की शारदीय नवरात्रि लेकर आ रही है महामारी और मुसीबत, जानिए क्यों?
Shardiya navratri 2024 date: शारदीय नवरात्रि के पहले दिन कई शुभ योग, रात्रि को करें ये एक उपाय, मां होगी प्रसन्न
शारदीय नवरात्रि 2024: प्रथम दिन शैलपुत्री की पूजा के साथ करें रात को ये उपाय
Shardiya navratri upay 2024: प्रतिवर्ष अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से शारदीय नवरात्रि के व्रत प्रारंभ होते हैं। इस बार शारदीय नवरात्रि का पर्व 3 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक रहेगा। दुर्गा अष्टमी 11 अक्टूबर की रहेगी। नवमी 11 और 12 दोनों दिन रहेगी। दशहरा 12 अक्टूबर को मनाया जाएगा। प्रतिपदा यानी 3 अक्टूबर 2024 को माता शैलीपुत्री की पूजा होगी। आओ जानते हैं इस दिन रात में कौनसे उपाय करें।
- 3 अक्टूबर 2024 शारदीय नवरात्रि प्रारंभ
- शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन शैलपुत्री की पूजा करें
- शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन के उपाय
प्रतिमा और घटस्थापना का शुभ मुहूर्त- प्रात: 06:30 से 07:31 के बीच।
मूर्ति और घटस्थापना का अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 11:46 से 12:33 के बीच।
शरदीय नवरात्रि घटस्थापना का शुभ मुहूर्त 2024:-
घटस्थापना मुहूर्त- प्रात: 06:15 से 07:22 के बीच।
घटस्थापना अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 11:46 से 12:33 के बीच।
शुभ चौघड़िया: प्रात: 06:15 से 07:44 के बीच।
लाभ चौघड़िया: दोपहर 12:10 से 01:38 के बीच।
अमृत चौघड़िया: दोपहर 01:38 से 03:07 के बीच।
शारदीय नवरात्रि की रात को करें ये उपाय:-
- इस दिन माता शैलीपुत्री की की पूजा करते हैं। नग्न पैर दुर्गा के मंदिर जाएं।
- मंदिर में दुर्गा चालीसा और दुर्गा सप्तसती का पाठ करें।
- माता के मंत्र का जप करें- ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डाय विच्चे ॐ शैलपुत्री देव्यै नम:। या मंत्र- ॐ शं शैलपुत्री देव्यै: नम:।
- पूजा पाठ के बाद माता को लाल रंग की सामग्री भेंट करना शुभ होता है।
- माता का भोग- प्रतिपदा तिथि को मां शैलपुत्री को नैवेद्य के रूप में गाय का घी अर्पित करके ब्राह्मण को दान कर दें।
- इसके साथ ही इन दिनों मखाने और सिक्के मिलाकर देवी को अर्पित करने तथा उसे गरीबों में बांट दना चाहिए।
- माता के चरणों में घर का सोना या चांदी की कोई भी शुभ वस्तु रखकर इसकी पूजा करेंगे तो समृद्धि में वृद्धि होगी।
- अपनी सामर्थ्य के अनुसार स्वास्तिक, दीया, गरूड़ घंटी, चांदी के पात्र, कटोरी, कमल, श्रीयंत्र, मुकुट, ॐ, श्री, हाथी, कलश, त्रिशूल आदि कुछ भी खरीद सकते हैं।
