सम्बंधित जानकारी
- नवरात्रि 10 अक्टूबर को, इन 12 मुहूर्तों में कर सकते हैं घटस्थापना, चौघड़िया और लग्न सहित शुभ मुहूर्त
- शारदीय नवरात्रि 2018 : मां शैलपुत्री की आराधना से प्रारंभ होगा शक्ति का पर्व, पढ़ें पौराणिक कथा
- नवरात्रि में नवदुर्गा की साबर मंत्रों से करें साधना, होगा चमत्कार
- नवरात्रि में चौसठ योगिनियों की पूजा करने से मिलेगा सब कुछ
- अथाह धन-संपत्ति मिलेगी अगर इस लग्न में करेंगे नवरात्रि की घटस्थापना, 7 बड़े शुभ लग्न
आपकी राशि की देवी कौन सी है यह जानकर ही करें आराधना तब ही पूजा का फल मिलेगा
शारदीय नवरात्रि 2018 में आपकी राशि के लिए किस देवी की आराधना शुभ है...
(1) मेष राशि : इस राशि के जातक भगवती तारा, नील-सरस्वती या माता शैलपुत्री की साधना करें।
(2) वृषभ राशि : इस राशि के जातक भगवती षोडशी-श्री विद्या की साधना करें या माता ब्रह्मचारिणी की।
(3) मिथुन राशि : इन्हें माता भुवनेश्वरी की या माता चन्द्रघंटा की उपासना करनी चाहिए।
(4) कर्क राशि : कर्क राशि के जातकों को माता कमला अथवा माता सिद्धिदात्री की उपासना करनी चाहिए।
(5) सिंह राशि : इन्हें माता पीताम्बरा या माता कालरात्रि की उपासना करनी चाहिए।
(6) कन्या राशि : इन्हें माता भुवनेश्वरी या माता चन्द्रघंटा की उपासना करनी चाहिए।
(7) तुला राशि : इन्हें श्री विद्या में माता षोडशी या माता ब्रह्मचारिणी की उपासना करनी चाहिए।
(8) वृश्चिक राशि : इन्हें भगवती तारा या माता शैलपुत्री की उपासना करनी चाहिए।
(9) धनु राशि : इन्हें माता कमला या माता सिद्धिदात्री की उपासना करनी चाहिए।
(10) मकर राशि : इन्हें माता काली या माता सिद्धिदात्री की उपासना करनी चाहिए।
(11) कुंभ राशि : इन्हें माता काली या माता सिद्धिदात्री की उपासना करनी चाहिए।
(12) मीन राशि : इन्हें माता कमला या माता सिद्धिदात्री की उपासना करनी चाहिए।
