सम्बंधित जानकारी
- महाष्टमी पर किस समय करें हवन, जानिए सबसे शुभ मुहूर्त
- महा अष्टमी 2021 : अष्टमी तिथि के बारे में 10 खास बातें जानकर ही करें पूजा
- Navaratri 2021 : अष्टमी पर घर में कर रहे हैं हवन तो जानिए जरूरी हवन सामग्री
- दुर्गाष्टमी 2021 शुभ मुहूर्त : महाष्टमी पर कौन से समय करें देवी और कन्या पूजन, जानिए
- शारदीय नवरात्रि की सप्तमी, अष्टमी और नवमी को भूल से भी ये न खाएं, वर्ना होगा नुकसान
जय महागौरी जगत की माया..., नवरात्रि के आठवें दिन करें यह आरती
Mahagauri Aarti
नवरात्रि में दुर्गा पूजा के दौरान अष्टमी के दिन मां दुर्गा के महागौरी रूप का पूजन किया जाता है। सुंदर, अति गौर वर्ण होने के कारण इन्हें महागौरी कहा जाता है। आइए पढ़ें मां महागौरी की आरती-
महागौरी माता की आरती
जय महागौरी जगत की माया।
जया उमा भवानी जय महामाया।।
हरिद्वार कनखल के पासा।
महागौरी तेरा वहां निवासा।।
चंद्रकली और ममता अंबे।
जय शक्ति जय जय मां जगदंबे।।
भीमा देवी विमला माता।
कौशिकी देवी जग विख्याता।।
हिमाचल के घर गौरी रूप तेरा।
महाकाली दुर्गा है स्वरूप तेरा।।
सती सत हवन कुंड में था जलाया।
उसी धुएं ने रूप काली बनाया।।
बना धर्म सिंह जो सवारी में आया।
तो शंकर ने त्रिशूल अपना दिखाया।।
तभी मां ने महागौरी नाम पाया।
शरण आनेवाले का संकट मिटाया।।
शनिवार को तेरी पूजा जो करता।
मां बिगड़ा हुआ काम उसका सुधरता।।
भक्त बोलो तो सोच तुम क्या रहे हो।
महागौरी मां तेरी हरदम ही जय हो।।
