शनिवार, 12 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. worker Died in Mehsana in gujrat due to wall collapse
Last Updated : शनिवार, 12 अक्टूबर 2024 (16:02 IST)

गुजरात में हादसा, चट्टान धंसने से 7 मजदूरों की मौत, और दबे हो सकते हैं मजदूर

Mehsana
गुजरात के मेहसाणा में शनिवार को बडा हादसा हो गया। यहां एक निर्माणधीन कंपनी की दीवार बनाने के दौरान चट्टान धंस गई। मलबे में दबने से 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। ये सभी मजदूर वहीं काम कर रहे थे। घटनास्थल पर पांच से ज्यादा एंबुलेंस और पुलिस अधिकारी मौजूद हैं।

मजदूरों के दबे होने की आशंका : यह घटना जिला मुख्यालय से लगभग 37 किलोमीटर दूर कडी कस्बे के पास हुई। कडी थाने के निरीक्षक प्रह्लाद सिंह वाघेला ने बताया कि जसलपुर गांव में एक फैक्टरी के लिए भूमिगत टैंक बनाने के वास्ते कई मजदूर गड्ढा खोद रहे थे, तभी मिट्टी धंस गई और वे जिंदा दब गए। उन्होंने कहा कि सात शव बरामद कर लिये गए हैं और कुछ मजदूरों के दबे होने की आशंका है।

कादी पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर प्रहलादसिंह वाघेला के मुताबिक, इमारत ढहने से कई मजदूर दब गए। कुछ अन्य मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। बचाव अभियान जारी है। बचाव दल मलबे के नीचे दबे किसी भी अतिरिक्त श्रमिक की सुरक्षित बरामदगी सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं।
Edited By: Navin Rangiyal
ये भी पढ़ें
जरूरत पड़ी तो हथियारों का पूरी ताकत से इस्तेमाल किया जाएगा, विजयादशमी पर बोले राजनाथ सिंह