1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Indian Cricketer Radha Yadav stuck in a very bad situation in Gujarat, NDRF rescues

Gujarat Floods : बाढ़ में बुरी स्थिति में फंसी भारतीय क्रिकेटर, NDRF ने बचाई जान

Gujarat Floods Radha Yadav
Gujarat Floods Radha Yadav :  भारी बारिश के कारण गुजरात के कई शहरों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। वडोदरा से होकर बहने वाली विश्वामित्री नदी अपने किनारों को तोड़कर रिहायशी इलाकों में घुस गई है। बारिश रुकने के बाद भी शहर के निचले इलाकों के बड़े हिस्से में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। भारतीय महिला क्रिकेटर राधा यादव (Radha Yadav) ने सोशल मीडिया पर बताया कि बाढ़ के कारण वह ‘बहुत बुरी स्थिति’ में थीं, लेकिन राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) ने उन्हें बचा लिया।
 
बाएं हाथ के स्पिनर ने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें एनडीआरएफ के अधिकारी सड़कों पर बहुत पानी होने के बावजूद नाव से कुछ लोगों को बचाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
 
 
राधा ने वीडियो के साथ सोशल मीडिया पर लिखा, "हम बहुत बुरी स्थिति में फंस गए हैं। हमें बचाने के लिए #NDRF का बहुत-बहुत धन्यवाद।"

 
अधिकारियों ने बताया कि गुजरात में तीन दिनों में बारिश से संबंधित घटनाओं में 26 लोगों की मौत हो गई, जबकि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से लगभग 17,800 लोगों को निकाला गया।
 
 
यह भारतीय महिला टीम के टी20 विश्व कप 2024 (Women's T20 World Cup) खेलने से करीब एक सप्ताह पहले हुआ है। ग्रुप ए में, भारतीय महिला टीम का सामना गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और श्रीलंका से होगा। हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय टीम UAE जाएगी। 

लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
अगला लेख
तेंदुलकर ने BCCI सचिव के रूप में जय शाह के कामकाज की प्रशंसा की