मंगलवार, 13 जनवरी 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Weather Updates
Last Modified: नई दिल्ली , सोमवार, 3 नवंबर 2025 (12:04 IST)

Weather Update : मौसम ने फिर ली करवट, किन राज्‍यों में होगी बारिश, उत्तराखंड और हिमाचल में बर्फबारी

Weather Update
Weather Update News : कई राज्यों में मौसम में फिर बदलाव देखने को मिल रहा है, देशभर में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ 4 नवंबर से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी देखने को मिल सकती है। गुजरात, मराठवाड़ा और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में 5 नवंबर तक आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की गई है। वहीं पूर्वोत्तर भारत के अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आज भारी बारिश की संभावना है। वहीं दिल्ली में 5 नवंबर तक आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है, हालांकि रात और सुबह के समय हल्का कोहरा रहेगा।

खबरों के अनुसार, कई राज्यों में मौसम में फिर बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ 4 नवंबर से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी देखने को मिल सकती है। गुजरात, मराठवाड़ा और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में 5 नवंबर तक आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की गई है।
पूर्वोत्तर भारत के अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आज भारी बारिश की संभावना है। वहीं दिल्ली में 5 नवंबर तक आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है, हालांकि रात और सुबह के समय हल्का कोहरा रहेगा।

बिहार में अगले 3-4 दिनों तक मौसम सामान्य रहेगा। किसी बड़ी वर्षा की संभावना नहीं है। सुबह और देर शाम हल्का कोहरा या धुंध रह सकता है। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मैदानी इलाकों में कोहरा छाने से ठंड बढ़ेगी तो वही पहाड़ों में शीतलहर ठिठुरन वाली ठंड लाएगी।
पर्वतीय जिलों में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 4 और 5 नवंबर को बर्फबारी होने के आसार हैं। उत्तर प्रदेश में आज मौसम शुष्क रह सकता है। इस दौरान कहीं-कहीं पर कोहरा छाने की संभावना है। हालांकि इस अवधि में प्रदेश में कहीं भी बारिश होने की संभावना नहीं है।

हिमाचल प्रदेश में के कुल्लू, किन्नौर, लाहौल-स्पीति में बर्फबारी की संभावना है। पहाड़ी राज्यों और मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट होगी, जिससे ठंड बढ़ेगी। अरब सागर में बना डिप्रेशन सिस्टम शनिवार को कमजोर हो गया। इससे बारिश का दौर लगभग थम गया। लेकिन बारिश का दौर 3 नवंबर से फिर शुरू होगा। जिससे कई राज्‍यों में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
आज पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने का अनुमान है। जिससे प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में दो दिनों तक आंशिक बादल छाने के साथ ही हल्की बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। अगले 2 दिनों के दौरान पश्चिम बंगाल के कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने और तेज हवाएं चलने की संभावना है।
Edited By : Chetan Gour 
ये भी पढ़ें
क्या यूक्रेन को मिलेगी अमेरिका से टॉमहॉक मिसाइल? क्या है राष्ट्रपति ट्रंप का रुख