1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Weather Updates 11 february

कश्मीर में बर्फबारी के बीच इन राज्यों में बढ़ा तापमान, उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में गर्मी की आहट

Weather Updates 11 february
Weather Updates 11 february : जम्मू कश्मीर में बर्फबारी के बाद भी देश के कई राज्यों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दिखाई दी। कई राज्यों में आज भी बारिश की संभावना है। अगले 2 से 3 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे बढ़ सकता है।
 
पिछले 24 घंटों के दौरान, सिक्किम और जम्मू कश्मीर में छिटपुट हल्की बारिश हुई। देश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहा। देश के उत्तर-पश्चिम और मध्य भागों में न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि हुई। पूर्वी भारत का न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ गया। ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल और झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में बहुत घना कोहरा छाया रहा।
 
आज कैसा रहेगा मौसम : मौसम एजेंसी स्कायमेट के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान, 10 से 12 फरवरी के बीच पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में छिटपुट हल्की बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां संभव हैं। आज से 12 फरवरी के बीच सिक्किम, पूर्वोत्तर असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 11 और 12 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की तीव्रता बढ़ सकती है। अगले 2 से 3 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे बढ़ सकता है।
 
कश्मीर में कैसा है मौसम : जम्मू कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाके बर्फबारी की वजह से राज्य में कई स्थानों पर शीतलहर चली। कुपवाड़ा जिले के जिरहामा में ताज़ा बर्फबारी हुई। बर्फबारी के बाद पूरा इलाका बर्फ की चादर से ढका नजर आया। सोनमर्ग में ताजा हिमपात के बाद पूरा इलाका बर्फ की चादर से ढक गया। इस वजह से श्रीनगर समेत कई इलाकों में शीतलहर चली।
 
दिल्ली में चलेगी तेज हवाएं : दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से 0.4 डिग्री कम है। राष्ट्रीय राजधानी में सुबह 8.30 बजे आर्द्रता का स्तर 97 प्रतिशत रहा। आईएमडी ने बताया कि दिन में अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने दिन में आसमान साफ ​​रहने तथा पश्चिम से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है।
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
श्रीलंका में दोहराई त्रेतायुग की कहानी, एक बंदर ने ‍किया पूरे श्रीलंका में अंधेरा!