1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. weather update 25 february

मुंबई में गर्म हवाओं का अलर्ट, जानिए कैसा है देश का मौसम?

weather update
Weather update : मुंबई समेत महाराष्‍ट्र में कई स्थानों पर आज से गर्म हवाएं चलने की संभावना है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा समेत पूर्वी भारत में बारिश का दौर जारी है। आज भी यहां बारिश हो सकती है।  ALSO READ: बंगाल की खाड़ी में भूकंप के तेज झटके, पुरी से कोलकाता तक कई शहरों में दहशत
 
मौसम एजेंसी स्कायमेट के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में दिखाई दे रहा है। एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ उत्तर ईरान और आसपास के क्षेत्रों में 3.1 से 9.6 किमी की ऊंचाई के बीच एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में मौजूद है। गंगा के पश्चिमी बंगाल से दक्षिण छत्तीसगढ़ तक निचले स्तरों में एक द्रोणिका फैली हुई है। पूर्वी असम के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण देखा जा रहा है।
 
पिछले 24 घंटों में कैसा था मौसम : पिछले 24 घंटों के दौरान, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में हल्की से मध्यम बारिश हुई। अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के दक्षिणी हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री की वृद्धि हुई।
 
आज कैसा रहेगा मौसम : अगले 24 घंटे को दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के साथ ही सिक्किम, असम और अरुणाचल प्रदेश में बारिश हो सकती है। जम्मू-कश्मीर और उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में छिटपुट हल्की बारिश संभव है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। 
 
महाराष्ट्र में कैसा है मौसम : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बढ़ते तापमान के मद्देनजर मंगलवार और बुधवार को महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र के मुंबई, ठाणे, एवं अन्य पड़ोसी जिलों के लिए गर्म हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। अगले दो दिनों तक तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। 25 और 26 फरवरी को मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी में गर्म हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है।
 
दिल्ली के आसमान में हल्के बादल : राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार की सुबह आसमान साफ रहा और न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी ने दिन में हल्के बादल छाए रहने और हवाएं चलने का अनुमान लगाया। सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 93 प्रतिशत रहा। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई है।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
लालू यादव को बड़ा झटका, नौकरी के बदले जमीन मामले में नोटिस