शनिवार, 28 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Weather Update 15 december : cold wave and fog
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 15 दिसंबर 2023 (09:50 IST)

कश्मीर में शीत लहर का कहर, जलाशय और पाइप में जमा पानी

कश्मीर में शीत लहर का कहर, जलाशय और पाइप में जमा पानी - Weather Update 15 december : cold wave and fog
Weather Update 15 december : कश्मीर में शीत लहर के प्रभाव ने ठिठुरन बढ़ा दी। घाटी में तेज शीत लहर के कारण कई जलाशय जम गए हैं, और कई क्षेत्रों में जलापूर्ति करने वाले पाइप में भी पानी जम गया है। 
 
कश्मीर में कैसा है मौसम : श्रीनगर शहर में इस मौसम में सबसे ठंडी रात रही, जबकि घाटी में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से कई डिग्री नीचे दर्ज किया गया।
 
दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि बारामूला जिले के प्रसिद्ध रिसॉर्ट गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 3.8, कोकेरनाग शहर में शून्य से नीचे 1.6 और कुपवाड़ा में शून्य से नीचे 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
दिल्ली में अगले 5 दिन तक कोहरा : राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है।
 
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, अधिकतम तापमान करीब 24 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। अगले 5 दिनों में दिल्ली में हल्का कोहरा छाए रहने का अनुमान है।
 
सिक्किम में सेना ने 1,217 पर्यटकों को बचाया : भारतीय सेना ने पूर्वी सिक्किम में बर्फबारी और खराब मौसम के कारण ऊंचाई वाले इलाकों में फंसे 1,217 पर्यटकों को बचाया। पर्यटकों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया और उन्हें आश्रय, गर्म कपड़े, चिकित्सा सहायता और भोजन मुहैया कराया गया। पर्यटकों को राज्य की राजधानी गंगटोक भेजने की व्यवस्था की जा रही है।
 
उत्तराखंड में बदलेगा मौत : उत्तराखंड में 18 दिसंबर से बदलेगा मौसम, पहाड़ और मैदान में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। प्रदेश भर में 18 दिसंबर तक मौसम शुष्क तो रहेगा, लेकिन शीतलहर के चलते पहाड़ से लेकर मैदान तक सुबह-शाम के समय ठंड सताएगी। इसके अलावा दोनों समय के तापमान में गिरावट भी देखने को मिलेगी।
Edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
शेयर बाजार फिर ऑल टाइम हाई, इन शेयरों में निवेशकों की बल्ले-बल्ले