1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Rajasthan CM Bhajanlal oath ceremony

राजस्थान में आज से भजनलाल राज, शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे पीएम मोदी

bhajanlal
Rajasthan CM oath ceremony: भजनलाल शर्मा आज राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल कलराज मिश्र शर्मा के साथ ही दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा भी शपथ दिलाएंगे। ये दोनों उपमुख्‍यमंत्री बनेंगे।
 
अल्बर्ट हॉल के बाहर दोपहर 12 बजे होने वाले इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह तथा भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल होंगे। समारोह में बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना को देखते हुए व्यापक सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं।
 
समारोह से पहले राजधानी के मुख्य मार्गों और प्रवेश मार्गों को सजाया गया है। इनमें भाजपा के झंडे और केंद्र सरकार की तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े पोस्टर और बैनर भी लगाए गए हैं।
 
राज्य में 200 में से 199 सीट पर हुए चुनाव में भाजपा ने 115 सीट पर जीत दर्ज की है। करणपुर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी के निधन के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया था जहां अब पांच जनवरी को मतदान होगा।
 
अगला लेख
लोकसभा ने क्यों वापस लिया DMK सांसद पार्थिबन का निलंबन?