1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. weather update

Weather Update : दिल्ली सहित कई राज्यों में हो सकती है बारिश, 3 फरवरी से बढ़ेगी ठिठुरन, जानिए राज्यों के मौसम का हाल

delhi
नई दिल्ली। पहाड़ी इलाकों में लगातार बर्फबारी (snowfall) हो रही है। इससे दिल्ली सहित सूमेच उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड (cold) पड़ रही  है।

मौसम विभाग ने बताया कि उत्तरप्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, बिहार और झारखंड के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभान ने बताया कि 2 फरवरी तक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस पश्चिमी हिमालय के पास पहुंचने की उम्मीद है, जिसकी वजह से 2 से 4 फरवरी के बीच दिल्ली, पंजाब, हरियाणा में बारिश हो सकती है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कहा कि अगले 24 घंटे में पश्चिमी हिमालय के ऊपरी इलाकों हल्की हिमपात हो सकती है। इसके चलते शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी।

मौसम विभाग ने कहा कि उत्तर पश्चिम भारत में 3 फरवरी के बाद तापमान नीचे आ सकता है, जिससे चलते ठंडक बढ़ सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में पश्चिम बंगाल, असम और अन्य इलाकों में बारिश हो सकती है। इसके अलावा 2 से 4 फरवरी के बीच पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में भारी बर्फबारी होने की संभावना है। इससे सर्दी फिर से जोर पकड़ेगी। मौसम विभाग ने 3 फरवरी को जम्मू, कश्मीर, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में भी भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।
अगला लेख
बजट से पहले मार्केट में बहार, खुलते ही 700 अंक से ज्यादा चढ़ा Sensex