1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Veteran singer Lata Mangeshkar, health condition

#LataMangeshkar स्‍वर सर‍स्‍वती लता मंगेशकर के लिए सोशल मीडि‍या में उठे दुआओं के लिए हाथ

Veteran singer Lata Mangeshkar
स्वर की कोकिला कही जाने वालीं लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) के लिए सोशल मीडि‍या भावुक हो गया है, चारों तरफ उनके बेहतर स्‍वास्‍थ्‍य के लिए हाथ उठ रहे हैं। लोग तरह तरह से प्रार्थनाएं कर रहे हैं और कह रहे हैं कि बस संगीत की साक्षात देवी लता मंगेशकर का स्‍वास्‍थ्‍य ठीक हो जाए।

बता दें कि कुछ दिनों ने लता मंगेशकर का इलाज चल रहा है। बीच में वे ठीक हो रही थीं, लेकिन हालत एक बार फिर नाजुक हो गई है। उन्हें फिर से वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया है।

8 जनवरी को कोरोना से संक्रमित होने के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तभी से वो आईसीयू में हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी तबीयत में सुधार हो गया था, लेकिन अचानक से फिर से उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया। फिलहाल डॉक्टरों की टीम 24 घंटे उनकी निगरानी कर रही है और उनके स्वास्थ्य की जांच कर रही है

कुछ दिनों पहले ही लता मंगेशकर के निधन की अफवाहें भी उड़ी थीं, जिसके बाद उनके ट्विटर हैंडल से उनके परिवार वालों ने ट्वीट कर यह जानकारी दी थी कि वो बिल्कुल ठीक हैं। साथ ही झूठी खबरों पर ध्यान न देने की भी अपील की थी।

एक बार फिर उनकी तबीयत बिगड़ने पर देशभर में लोग उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना और दुआएं कर रहे हैं। फेसबुक से लेकर ट्विटर तक उनके लिए प्रार्थनाएं की जा रही हैं। ट्विटर पर #LataMangeshkar ट्रेंड कर रहा है।

अगला लेख
Surat : केयरटेकर ने की 8 महीने के बच्चे की बेरहमी से पिटाई, ICU में हुआ भर्ती, CCTV में कैद हुई घटना