1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Uddhav Thackeray's challenge to Amit Shah

उद्धव ठाकरे की अमित शाह को चुनौती, कहा हिम्मत है तो एक महीने के भीतर करवाएं मुंबई नगरपालिका के चुनाव

uddhav thackeray
मुंबई। मुंबई महानगरपालिका (BMC) के चुनाव को लेकर उद्धव ठाकरे ने अमित शाह को खुल चुनौती देते हुए कहा है कि अगर आप में हिम्मत है तो बीएमसी के चुनाव 1 महीने के भीतर करवाकर दिखाएं और इधर-उधर के दांव न आजमाएं। हमें भी कुश्ती आती है। शिवसेना पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने इन शब्दों में आज मुंबई की रैली में बीजेपी और शिंदे गुट पर जोरदार हमले किए।
 
उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को चुनौती देते हुए कहा कि अमित शाह यानी आज के 'शाह' महाराष्ट्र आकर गए। केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा था कि शिवसेना को जमीन दिखा दो लेकिन हम उन्हें आसमान दिखाने को तैयार बैठे हैं। मुंबई महानगरपालिका की लड़ाई जीतने के लिए पीएम मोदी हैं, उन्हें गद्दारों का साथ मिल रहा है। उनके साथ मुन्नाभाई (राज ठाकरे) भी हैं। सब एकसाथ खड़े हैं। मर्द हूं। इस लड़ाई का इंतजार कर रहा हूं।
 
उन्होंने कहा  कि मैं अमित शाह को खुली चुनौती देता हूं। अगर हिम्मत है तो 1 महीने के अंदर अपने चेले-चपाटियों से कहें कि वे मुंबई महानगरपालिका के चुनाव का ऐलान करवाएं। अगर हिम्मत है तो साथ ही साथ विधानसभा के चुनाव का ऐलान करवाएं। फिर देखें, जमीन कौन देखता है और कौन दिखाता है?
 
उद्धव ठाकरे ने कहा कि कुश्ती का खेल हमें भी आता है। देखते हैं कौन किसकी पीठ पर मिट्टी लगाता है। यहां आदिलशाह आया, ये शाह आए, वो शाह आए, कई चाल खेले, दांव खेले, मराठी माणूस और हिन्दू वोटों को बांटने का अमित शाह का दांव कामयाब नहीं होने वाला है।
अगला लेख
पंजाब के गवर्नर ने विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने के किया इंकार, केजरीवाल ने कहा- लोकतंत्र खत्म