1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Threads: 10 million people downloaded Thread app in 7 hours

Threads: 7 घंटे में 1 करोड़ लोगों ने डाउनलोड किया थ्रेड ऐप

Threads
Threads ऐप ने डाउनलोडिंग के मामले में कई तरह के रिकॉर्ड बनाए हैं। लॉन्च के 7 घंटे में थ्रेड ऐप को करीब 1 करोड़ डाउनलोड हो गए हैं। जबकि एक दिन में ऐप को करीब 5 करोड़ डाउनलोड मिल हैं।

बता दें कि ट्विटर की टक्कर में मेटा ने Threads ऐप लॉन्च किया है। ट्विटर में लगातार बदलाव से यूजर्स परेशान थे। ऐसे में मार्क जकरबर्ग ने फायदा उठाने के लिए Threads लॉन्‍च किया है। लॉन्‍च करते ही थ्रेड को करोडों यूजर्स मिल गए हैं। ऐसे में थ्रेड ऐप सबसे तेजी से ग्रोथ करने वाला ऐप बन गया। थ्रेड ऐप को अब तक करीब 5 करोड़ बार से ज्यादा डाउनलोड किया जा चुका है। खास बात है कि लॉन्च के करीब 7 घंटों में 1 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है।

क्‍यों तनाव में आया ट्विटर : दरअसल, ट्विटर के मालिक बनते ही एलन मस्‍क ने इसमें कई तरह के बदलाव किए, जिससे यूजर्स को परेशानी होने लगी। एलन मस्क हर दिन नए नियम लागू किए। साथ ही ट्विटर के लिए ब्लू सब्सक्रिप्शन लागू कर दिया है। जिसके लिए यूजर्स को हर माह 650 से 800 रुपए देने होते थे। इसी वजह से थ्रेड ऐप के लॉन्च से एक बड़ा ट्विटर यूजरबेस थ्रेड्स की तरफ चला गया। अब लोगों को ट्विटर के विकल्‍प के तौर पर थ्रेड मिल गया।
Edited By navin rangiyal
अगला लेख
मोरारी बापू ने गुरु पूर्णिमा पर किया 'त्रिभुवन के लिए त्रिभुवन सूत्र' पुस्तक का विमोचन