• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. The Quint Female Journalist Police Complaint Against Online Harassers
Written By
Last Modified: सोमवार, 18 सितम्बर 2017 (12:10 IST)

शर्मनाक! महिला पत्रकार को बलात्कार की धमकी

Female Journalist
नई दिल्ली। समाचार पोर्टल ‘द क्विंट’ ने एक गाने की आलोचना के बाद अपनी एक संवाददाता को मिली धमकी को लेकर नोएडा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
 
समाचार संगठन ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि उसकी रिपोर्टर दीक्षा शर्मा ने ओमप्रकाश मिश्र के वायरल गाने ‘बोल ना आंटी आऊं क्या’ के बोल की आलोचना करते हुए एक वीडियो बनाया था। इसके बाद शर्मा के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां की गईं और उन्हें अभद्र संदेश भेजे गए। मिश्र ने खासकर ऐसा किया। मिश्र ने बलात्कार की धमकी भी दी।
 
विज्ञप्ति में कहा गया है कि पोर्टल के सर्वर और कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम (सीएसएम) सॉफ्टवेयर को हैक करने की भी कोशिश की गई। संगठन ने पुलिस से शर्मा को सुरक्षा उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। वह नई दिल्ली में रहती हैं और नोएडा में काम करती हैं, जहां फिल्म सिटी में ‘द क्विंट’ का कार्यालय स्थित है। 
ये भी पढ़ें
ट्रंप की नीति के समर्थन में मुहाजिरों की रैली