• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Hilary Quinton, Donald Trump
Written By
Last Modified: वाशिंगटन , शुक्रवार, 28 अक्टूबर 2016 (20:03 IST)

तीसरा विश्व युद्ध करवा सकती हैं हिलेरी क्विंटन की नीतियां : ट्रंप

Third World War
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि सीरिया और रूस के बारे में हिलेरी क्लिंटन की नीतियां तीसरा विश्वयुद्ध करा सकती हैं। उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर कड़ा रुख रखने के लिए अपनी डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी की निंदा की।
ट्रंप ने स्प्रिंगफील्ड, ओहियो में अपने प्रशंसकों से कहा कि हिलेरी अब सीरिया में युद्ध, परमाणु शक्ति रूस के साथ संघर्ष शुरू करना चाहती हैं जिससे तीसरा विश्व युद्ध भड़क सकता है। उन्होंने कहा कि जिस तरह वह पुतिन 
(रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर) के बारे में बात करती हैं। 
 
वे हमेशा कहती हैं कि उनके पास कोई विचार नहीं है, लेकिन वह हमेशा कहती हैं कि विकीलीक्स, यह रूस है और डोनाल्ड ट्रंप है। मेरा रूस से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप रूसियों के साथ परियोजनाओं में शामिल हो सकता है। जवाब है- नहीं। 
 
ट्रंप ने कहा कि देखिए, वह पुतिन के बारे में बहुत बुरा बोलती हैं, परमाणु देश के बारे में बहुत बुरी तरह बोलती हैं, और वे वोट हासिल करने के लिए ऐसा करना जारी रखे हुए हैं। उन्होंने कहा कि इराक, सीरिया, लीबिया में हिलेरी क्लिंटन की नीतियों ने पश्चिम एशिया को पूरी तरह अशांति में धकेल दिया। हम पश्चिम एशिया में छ: हजार अरब डॉलर युद्धों पर खर्च कर रहे हैं, जबकि हमारा अपना देश पूरी तरह जीर्णावस्था में है। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
प्रधानमंत्री मोदी न्यूजीलैंड का दौरा करेंगे