1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. tejaswi yadav attacks modi government on corruption

तेजस्वी का सवाल, 8 साल में क्यों नहीं पड़े भाजपा MLA और MP के यहां छापे?

tejaswi yadav
पटना। बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि 8 सालों में किसी भाजपा विधायक और सांसद के यहां छापा क्यों नहीं पड़ा। क्या भाजपा के लोग दूध के धुले हैं।
 
तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा के लगभग 1000 से अधिक विधायक और 300 से अधिक सांसद है। 8 वर्षों में किसी के घर छापा पड़ा क्या? भाजपा के लोग दूध के धुले है क्या?
 
उन्होंने सवाल किया कि अगर उनके घर छापा नहीं पड़ रहा है तो बचा कौन रहा है? जो लोग भ्रष्टाचार खत्म करने की दिखावटी बनावटी बात कर रहे हैं वहीं बचा रहे हैं।
 
भ्रष्‍टाचार के सवाल पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि कहां कोई भ्रष्टाचारी को बचा रहा है। कोई भ्रष्टाचारी को बचाएगा। इधर, उधर राज्य में जो हो रहा है कि कहां से किसको लाना हैं। तो वो लोग अपना सोचें। बिहार में तो हमने कभी भ्रष्टाचारी को बर्दाश्त नहीं किया।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केरल में कहा था कि देश में भ्रष्टाचारी व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई के कारण राष्ट्रीय राजनीति में नया ध्रुवीकरण हुआ है और कुछ राजनीतिक समूह भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे लोगों को बचाने के लिए खुलेआम एक गुट में संगठित होने का प्रयास कर रहे हैं।
अगला लेख
दुनिया में एक से ज्यादा विमानवाहक वाला चौथा देश बना भारत, कैसे 1971 के INS VIKRANT से है अलग