राहुल गांधी का भारत की मिट्टी से मन ऊब गया होगा, तेजप्रताप का तंज
Tej Pratap on Rahul Gandhis foreign trip: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की विदेश यात्रा को लेकर उन पर तंज किया है। जनशक्ति जनता दल के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री तेजप्रताप ने कहा कि हो सकता है कि राहुल गांधी को विदेश ज्यादा पसंद आ गया हो। उनका भारत और बिहार की मिट्टी से मन ऊब गया तो वे ताजा हवा खाने चले गए होंगे।
राहुल गांधी की कोलंबिया यात्रा से जुड़े सवाल पर बिहार के पूर्व मंत्री यादव ने कहा कि हो सकता है कि राहुल गांधी को विदेश ज़्यादा पसंद आ गया हो। उनका भारत और बिहार की मिट्टी से मन ऊब गया तो वे ताजा हवा खाने चले गए होंगे। जब वो लौटेंगे तो उनके चेहरे पर ताजगी दिखेगी।
शिवराज की नसीहत : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के कोलंबिया में दिए गए हालिया बयान पर कहा कि किसी भी देशभक्त नागरिक को, चाहे वह किसी भी राजनीतिक पद पर क्यों न हो, अपने देश के बाहर अपने देश की आलोचना नहीं करनी चाहिए। मेरा मानना है कि दुनिया में अपने देश की प्रतिष्ठा को धूमिल करना देश के प्रति अपराध है। हम अपने देश में आपस में चर्चा कर सकते हैं, संसद मंच है लेकिन हमें दुनिया में अपने देश को बदनाम नहीं करना चाहिए।
क्या कहा सम्राट चौधरी ने : बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कोलंबिया में दिए गए हालिया बयान पर कहा कि कोलंबिया में जाकर वे क्या कहते हैं भारत के लोगों को उससे मतलब नहीं है। भारत लोकतांत्रिक देश है, भारत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ा रहा है।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala