1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Uttar Pradesh ATS busts Mujahideen Army

ATS ने किया मुजाहिद्दीन आर्मी का भंडाफोड़, UP में कई ठिकानों पर की छापेमारी

Uttar Pradesh ATS busts Mujahideen Army
Mujahideen Army News : उत्तर प्रदेश की स्पेशल टॉस्क फोर्स और एटीएस ने मुजाहिद्दीन आर्मी (Mujahideen Army) का भंडाफोड़ किया है, जिसके सदस्य हिंदू धर्मगुरुओं की टारगेट किलिंग की साजिश रच रहे थे। उत्तर प्रदेश में मुजाहिदीन आर्मी से जुड़े ठिकानों पर एटीएस ने छापेमारी की है। एटीएस ने अब तक 3 लोगों को हिरासत में लिया है। एटीएस इससे पहले मुजाहिद्दीन आर्मी के मास्टर माइंड मोहम्मद रजा समेत 5 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनका मकसद था देश में शरिया कानून लागू करना और सरकार को अस्थिर करना।
 
खबरों के अनुसार, उत्तर प्रदेश की स्पेशल टॉस्क फोर्स और एटीएस ने मुजाहिद्दीन आर्मी (Mujahideen Army) का भंडाफोड़ किया है, जिसके सदस्य हिंदू धर्मगुरुओं की टारगेट किलिंग की साजिश रच रहे थे। उत्तर प्रदेश में मुजाहिदीन आर्मी से जुड़े ठिकानों पर एटीएस ने छापेमारी की है। एटीएस ने अब तक 3 लोगों को हिरासत में लिया है।
एटीएस इससे पहले मुजाहिद्दीन आर्मी के मास्टर माइंड मोहम्मद रजा समेत 5 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनका मकसद था देश में शरिया कानून लागू करना और सरकार को अस्थिर करना। 
 
कुछ लोग पाकिस्तानी कट्टरपंथी संगठनों से प्रभावित होकर हिंसक जिहादी प्लानिंग कर रहे थे। इसके लिए सोशल मीडिया पर ग्रुप भी बनाया है, जिसके जरिए कट्टरपंथी विचारधारा को बढ़ावा दे रहे हैं। एटीएस इन सभी से पूछताछ कर रही है और कॉल डिटेल के आधार पर इन तीनों से पूछताछ की जा रही है।
इसमें विदेश फंडिंग को लेकर भी छानबीन तेज की गई है। एटीएस की एक टीम ने केरल में भी मोहम्मद रज़ा के मददगारों से पूछताछ की है। एटीएस ने जिन 3 लोगों को हिरासत में लिया गया है, उन्होंने कई बार मोहम्मद रजा से संपर्क किया है।
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
मेडिसिन के Nobel Prize का हुआ ऐलान, इन 3 वैज्ञानिकों को मिला पुरस्कार