गुरुवार, 26 मार्च 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Chief Minister Nitish Kumars gift to government employees and pensioners
Last Modified: पटना , शुक्रवार, 3 अक्टूबर 2025 (18:52 IST)

चुनाव से पहले मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार की सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को सौगात

nitish kumar
DA hike for government employees in Bihar: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Assembly Elections 2025) से पहले मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों को सौगात दी है। नीतीश सरकार ने महंगाई भत्ता 3 प्रतिशत बढ़ाने का फैसला किया है। नीतीश सरकार के इस फैसले के बाद महंगाई भत्ता अब 55 प्रतिशत से बढ़कर 58 प्रतिशत हो जाएगा। उल्लेखनीय है कि हाल ही में केन्द्र सरकार ने भी अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 फीसदी का इजाफा किया है। 
 
129 एजेंडों पर मुहर : नीतीश कैबिनेट ने कुल 129 एजेंडों पर मुहर लगाई, जिनमें अधिकांश राशि राज्य की योजनाओं और विकास कार्यों के लिए स्वीकृत की गई है। इतना ही नहीं सरकार ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्यरत सभी कॉन्ट्रैक्ट कर्मियों के मानदेय में भी 10 प्रतिशत प्रोत्साहन राशि बढ़ाने का फैसला लिया है।
 
महिलाओं को दिए थे 10000 : नीतीश सरकार चुनाव से पहले लोक लुभावन घोषणाएं कर रही है। हाल ही में लाखों के महिलाओं के खाते में भी 10-10 हजार रुपए जमा किए थे। इसे एनडीए का चुनाव दांव माना जा रहा है। नीतीश कुमार ने हाल ही में कहा था कि महिलाओं के खाते में राशि चुनाव के दौरान और उसके बाद भी आती रहेगी। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 
ये भी पढ़ें
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तय कार्यक्रम रद्द कर पहुंचे खंडवा, दुर्गा विसर्जन में मृतकों परिजनों को बंधाया ढांढस