1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Taj mahal

बड़ी खबर, ताजमहल में बम की सूचना, खाली कराया

mystery of taj mahal
आगरा। आगरा के ऐतिहासिक ताजमहल को गुरुवार को बम की खबर सनसनी फैल गई। ताजमहल के दोनों दरवाजों को बंद कर दिया गया है और पर्यटकों को बाहर निकाल दिया गया।
 
सीआईएसएफ, सेना और स्थानीय पुलिस की टीम जांच पड़ताल के लिए पहुंच गईं। इसके बाद पर्यटकों में खलबली मच गई। पूरे ताजमहल को फिलहाल चेक किया जा रहा है।

आगरा के एसपी (प्रोटोकॉल) शिव राम यादव ने समाचार एजेंसी ANI को बताया कि हमें नियंत्रण कक्ष से जानकारी मिली थी कि एक व्यक्ति ने उन्हें यह कहते हुए फोन किया था कि सैन्य भर्तियों में विसंगतियां हैं और उसे भर्ती नहीं किया गया है। उसी ने बताया कि ताजमहल परिसर में एक बम रखा गया है जो जल्द ही फटने वाला है।

बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर वहां विस्फोटक रखने की सूचना दी थी। फिलहाल पुलिस फोन कॉल की जांच कर रही है।
 
अगला लेख
ताजमहल की खूबसूरती के कायल हुए हामिद करजई