बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Virat Kohli becomes first indian to have 10 crore followers on instagram
Written By
Last Updated : मंगलवार, 2 मार्च 2021 (09:07 IST)

इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ फॉलोअर्स पाने वाले पहले भारतीय बने कप्तान विराट कोहली

इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ फॉलोअर्स पाने वाले पहले भारतीय बने कप्तान विराट कोहली - Virat Kohli becomes first indian to have 10 crore followers on instagram
इंग्लैंड के खिलाफ विराट कोहली हाल ही में भारतीय पिच पर सबसे सफल टेस्ट कप्तान बने थे। उनके लिए  रिकॉर्ड्स और उपलब्धियां हर रोज बाहें फैला कर इंतजार करती है। आज उन्होंने ऐसा ही रिकॉर्ड कायम किया है खेल के मैदान पर नहीं बल्कि सोशल मीडियी के मैदान पर।
 
विराट कोहली को भारतीय और दुनिया भर के फैंस कितने पसंद करते हैं इसका अंदाजा इस ही बात से लगाया जा सकता है कि आज फोटो शेयरिंग मोबाइल एप्पलीकेशन इंस्टाग्राम पर उनके 100 मिलियन यानि कि 10 करोड़ फोलोअर्स हो गए हैं। इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स पाने वाले विराट कोहली न केवल पहले भारतीय है बल्कि पहले क्रिकेटर भी हैं। 
 
यह अपने आपमें दर्शाता है कि विराट आधुनिक क्रिकेट के बेताज बादशाह है। सोशल मीडिया खासकर इंस्टाग्राम पर उनके लोग कितने दिवाने हैं। इंस्टाग्राम के अलावा ट्विटर और फेसबुक पर भी उनके बहुत से फैंस है। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर उनके करीब 40 मिलियन फॉलोअर्स हैं वहीं फेसबुक पर 36 मिलियन लाइक हैं। 
 
इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स हैं पुर्तगाल के सॉकर स्टार क्रिश्चियानो रोनाल्डो के, जिन्हें करीब 266 मिलियन लोग फोलो करते हैं। इसके बाद गायिका अरिना ग्रेंडे के कुल 224 मिलियन फॉलोअर्स हैं। तीसरे नंबर पर हैं संन्यास ले चुके डब्ल्यू डब्ल्यू ई के रेसलर ड्वेन जॉनसन जिनके 220 मिलियन फॉलोअर्स हैं। 

और भी कई नाम है जो विराट कोहली से इस लिस्ट में आगे हैं जैसे कि अर्जेंटीना के फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मैसी। निकी मिनाज, जैनिफर लोपेज, जस्टिन बीबर, ब्राजील के फुटबॉल खिलाड़ी नेमार। ज्यादातर अमेरिकन सेलेब्रिटी इस लिस्ट में कोहली से आगे हैं। विश्व में सबसे ज्यादा इंस्टा फॉलोअर्स की लिस्ट में कोहली 24वें स्थान पर है। लेकिन यह काफी बड़ी बात है, क्योंकि फुटबॉल के मुकाबले क्रिकेट काफी कम देशों में देखा जाता है।
 
आईसीसी ने एक फोटो शेयर कर कोहली को 10 करोड़ फोलोअर्स के क्लब में आने का स्वागत किया है।(वेबदुनिया डेस्क)