1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. hamid karjai in Tajmahal

ताजमहल की खूबसूरती के कायल हुए हामिद करजई

hamid karjai
आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा पहुंचे अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई रविवार को ताजमहल पहुंचे। वे ताजमहल की खूबसूरती के कायल हो गए और यहां उन्होंने एक फोटो सेशन भी करवाया।
 
उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान की शान ताजमहल। ताजमहल की सुंदरता का बखान करते हुए उन्होंने कमेंट बुक में अपने विचार भी लिखे। उर्दू में लिखे गए उनके विचारों में कवि रविंद्र नाथ टैगोर की पंक्तियों का जिक्र था। उन्होंने लिखा कि रविंद्र नाथ टैगोर जी ने कहा था कि ताज महल प्रकृति की आंख से गिरा आंसू है जो यहीं जम गया है।
 
पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई ने पंक्तियों में अपने विचार जोड़ते हुए आगे लिखा कि आज ताज महल को वक्त के गाल पर आंसू की बूंद कह सकते हैं।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें
अगला लेख