1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Several agreements were signed during Prime Minister Narendra Modi's foreign visit

PM मोदी की विदेश यात्रा रही सफल, कई समझौतों पर हुए हस्‍ताक्षर, देश में आएगा 3.5 लाख करोड़ का निवेश

Several agreements were signed during Prime Minister Narendra Modi's foreign visit
Prime Minister Narendra Modi's Foreign Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 देशों का सफल दौरा कर गुरुवार सुबह दिल्ली लौट आए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इन दौरों ने भारत के लिए बड़े निवेश और ग्लोबल बिजनेस भरोसे का रास्ता और मजबूत कर दिया है। इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया की 50 से ज्यादा बड़ी ग्लोबल कंपनियों के सीईओ से मुलाकात की। इस कूटनीतिक यात्रा के सुखद नतीजे के रूप में वैश्विक कंपनियों और संप्रभु फंडों (Sovereign Funds) ने भारत में अलग-अलग सेक्टर्स के लिए कुल 3.5 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 देशों का सफल दौरा कर गुरुवार सुबह दिल्ली लौट आए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इन दौरों ने भारत के लिए बड़े निवेश और ग्लोबल बिजनेस भरोसे का रास्ता और मजबूत कर दिया है। इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया की 50 से ज्यादा बड़ी ग्लोबल कंपनियों के सीईओ से मुलाकात की। प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान कुल 65 समझौते और साझेदारियों पर हस्ताक्षर हुए हैं।
इसके अलावा तीसरे इंडिया-नॉर्डिक समिट में 8 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। प्रधानमंत्री मोदी के इस दौरे का मुख्य फोकस भारत में विदेशी निवेश (FDI) को आकर्षित करना और द्विपक्षीय व्यापार को मजबूत करना था। इस कूटनीतिक यात्रा के सुखद नतीजे के रूप में वैश्विक कंपनियों और संप्रभु फंडों (Sovereign Funds) ने भारत में अलग-अलग सेक्टर्स के लिए कुल 3.5 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दी है।

जिन कंपनियों के प्रतिनिधियों से प्रधानमंत्री मोदी ने बातचीत की, उनमें से बड़ी संख्या पहले से भारत में मौजूद है और यहां कारोबार कर रही हैं। इन कंपनियों का भारत में कुल निवेश और बिजनेस एक्सपोजर करीब 180 बिलियन डॉलर तक पहुंच चुका है।
प्रधानमंत्री मोदी और नीदरलैंड के उनके समकक्ष रॉब जेटेन के बीच हुई वार्ता के दौरान रक्षा, महत्वपूर्ण खनिजों और अन्य प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए 17 समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। प्रधानमंत्री मोदी और स्वीडन के उनके समकक्ष उल्फ क्रिस्टर्सन के बीच व्यापार, प्रौद्योगिकी, रक्षा और अन्य प्रमुख क्षेत्रों पर वार्ता के बाद भारत और स्वीडन ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक ले जाने पर सहमति जताई।

प्रधानमंत्री मोदी की ओस्लो यात्रा के दौरान, नॉर्वे के प्रमुख अनुसंधान, शैक्षणिक और औद्योगिक संगठनों के साथ कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए। भारत और इटली ने अपने संबंधों को विशेष रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की और 2029 तक द्विपक्षीय व्यापार को 20 अरब यूरो तक विस्तारित करने के साझा लक्ष्य की पुष्टि की।
भारत और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने पेट्रोलियम भंडार, दीर्घकालिक एलपीजी आपूर्ति, रक्षा और जहाजरानी से संबंधित कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए, जिसमें अबू धाबी ने भारत में कुल 5 अरब अमेरिकी डॉलर के निवेश का वादा किया।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
बाथरूम में नहाती रह गई 'हसीना' और सब कुछ चुराकर फुर्र हो गया दगाबाज आशिक